BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 3:23 pm
KHABAR : चाइनीज मांझा से बचने मफलर पहनकर निकलें, रतलाम में गाड़ी के आगे तार लगाने की सलाह, बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मकर संक्रांति के आसपास पतंगें उड़ाने के दौरान कई लोग चायनीज मांझे का उपयोग करते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। चायनीज मांझे पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कई लोग इसका उपयोग कर रहे है।


हाट की चौकी क्षेत्र में बुधवार रात एएसपी राकेश खाखा व पुलिस ने लोगों को एकत्र कर चायनीज मांझे का उपयोग नहीं करने को लेकर समझाइश दी। पतंग उड़ाने के दौरान चायनीज मांझे का उपयोग नहीं करने और रोड पर निकलने के दौरान इससे बचने की सावधानी के बारे में बताया।


लोगों को गाड़ियों पर मफलर पहनकर निकलने साथ ही गाड़ी के आगे की तरफ कांच के दोनों तरफ एल्युमीनियम का तार लगाने की समझाइश दी। जिससे डोर कट कर आने पर आपके बचाव करेगी। सीधे गले पर नहीं आएगी।


एएसपी खाखा ने कहा कि चायनीज मांझे के उपयोग से हर साल कई पक्षियों की जान जा रही है। साथ लोगों की जान को भी खतरा बनता है। कई लोग इससे दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके है। बेचने वालों पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे है। जो भी बेचता मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना टीआई अनुराग यादव, हाट रोड चौकी प्रभारी पंकज राजपूत आदि मौजूद रहे।


अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच की जांच
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया व औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी की टीम ने क्षेत्र में पतंग-डोर की दुकानें चेक की। दुकानदारों को चेतावनी दी कि जिसके यहां से भी चायनीज मांझा मिला उसके खिलाफ कार्रवाई का जाएगी।


सूती डोर का करे उपयोग
एएसपी ने बताया पतंग उड़ाएं, त्योहार मनाए लेकिन उसमें सूती (कॉटन) डोर का उपयोग करें। चाइनीज मांझा बेचना, इकट्ठा कर घर, दुकान गोदाम में रखना भी पूरी तरह प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यापारी के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE