BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 4:00 pm
KHABAR : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को सीयूईटी परीक्षा देना अनिवार्य, आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख घोषित, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। शैक्षणिक सत्र 2026–27 में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार, सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। वर्तमान में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक सप्‍ताह का समय शेष है। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पत्र के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे। हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विषय में सीयूईटी अथवा विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ही प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

सीयूईटी (CUET-PG) परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन में संशोधन की तारीख: 18 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
विद्यार्थी https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ अथवा https://www.nta.ac.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE