खरगोन। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश द्वारा गुरुवार को श्रीराम धर्मशाला में वार्षिक सममेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिले के पेंशनर ने सहभागिता की। यह आयोजन वरिष्ठ पेंशनर्स के सम्मान, एकजुटता और उनके अनुभवों को साझा करने का सार्थक प्रयास रहा।
पदाधिकारियों ने सभी को एकजुटता के साथ संगठन के प्रति पूर्ण समर्पणता के साथ कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से मिलेगी सफलता। यह आयोजन न केवल हमारी वार्षिक गतिविधियों का लेखा जोखा देने का माध्यम है बल्कि नई ऊर्जा का संचार भी होगा।
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा पेंशनर्स संगठन है और पेंशनरों के हित में वर्षों से कार्य कर रहा है। भविष्य में भी पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन द्वारा तत्परता से कार्य किया जाएगा।