BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 5:24 pm
KHABAR : जनपद सदस्य के लिए उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण, चुनावी दंगल के लिए तहसील कार्यालय से 12 पोलिंग बूथों के लिए टीमें रवाना, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के जनपद पंचायत महेश्वर के वार्ड क्रमांक-7 में जनपद सदस्य के रिक्त हुए पद के लिए शुक्रवार को उप चुनाव होगा। गुरुवार दोपहर तहसील कार्यालय परिसर से 12 मतदान दलों को ईवीएम और चुनाव सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। तहसीलदार कैलाश सस्तिया और डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी जनपद सीईओ लोकेश छापरे की मौजूदगी में कर्मचारियों को अंतिम ब्रीफिंग दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। तीन ग्राम पंचायतों के कुल 6473 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। ग्राम पंचायत चोली में 7 बूथों पर 3769 मतदाता, सिरसिया में 3 बूथों पर 1508 मतदाता तथा बबलाई में 2 बूथों पर 1184 मतदाता मतदान करेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


चुनाव में ग्राम चोली की कावेरी बाई मकवाने और ग्राम सिरसिया के सुनील भूरिया के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। ईवीएम पर नोटा सहित तीन विकल्प रहेंगे। यह सीट पूर्व जनपद सदस्य मोहन मकवाने के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुई थी। पिछली चुनावी चूक के बाद प्रशासन सतर्क है और कलेक्टर के निर्देश पर हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। मतदान के बाद 11 जनवरी को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE