कसरावद। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा विशेष गहण पुनरीक्षण अभियान - 2026 के अंतर्गत दिनांक 01/01/2026 की अर्हता तिथि पर पात्र युवाओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए दिनांक 09 जनवरी 2026 एवं 10 जनवरी 2026 को हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों, एवं उच्च शिक्षा के शैक्षणिक संस्थानों आदि में विशेष कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश है। इस संबंध में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 कसरावद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येन्द्र बैरवा की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र की शालाओं के नियुक्त नोडल आफिसर एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर अनिल रघुवंशी के द्वारा आयोग से प्राप्त निर्देशो अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालयों में अध्यनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए फॉर्म नंबर 6 भराया जाए समस्त नोडल आफिसर को निर्देशित किया गया कि पत्र कोई भी विद्यार्थीयों का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट न जाए।