शामगढ़। थाना शामगढ़ पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से एक खोया हुआ मोबाइल फोन ट्रेस कर आवेदक को लौटाया। गुर्जर कॉलोनी निवासी गोविंदराम पिता लक्ष्मण मेघवाल का मोबाइल फोन सुवासरा रोड, शामगढ़ पर गिर गया था। मोबाइल गुम होने के बाद आवेदक ने थाना शामगढ़ में आवेदन प्रस्तुत किया।
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना शामगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी एवं प्रधान आरक्षक 237 मामशद नूर ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया। मोबाइल मिलने के बाद आवेदक को थाना बुलाकर विधिवत रूप से सुपुर्द किया गया।
खोया मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना शामगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है तथा CEIR पोर्टल की उपयोगिता भी पुनः सिद्ध हुई है।