नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि पर की गई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नगर पालिका द्वारा खेत क्रमांक 38 की भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाते हुए सूचना बोर्ड भी लगाया गया।

नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
