नीमच। शहर में आज शुक्रवार 9 जनवरी को सुबह फज्र के समय फ़कीर मोहम्मद खानसामा के सुपुत्र, हाजी मोहम्मद हनीफ (निकल पॉलिश) एवं अनवर के भाई तथा हाजी मुनावर, हाजी मुजीब, हाजी वसीम और हाजी सद्दाम के पिता अलहाज मुबारक हुसैन का इंतकाल हो गया।
मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज जुम्मा की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद, छावनी में अदा की जाएगी। इसके पश्चात उनका सुपुर्द-ए-खाक महू रोड स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नत-उल-फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता करे। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुश्ताक अली शाह ने दी।
