BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 11:25 am
KHABAR : रामानंदाचार्य जी महाराज का 726वां प्राकट्य महामहोत्सव पर वैष्णव संप्रदाय के संत-महंत नगर में निकालेंगे वाहन रैली, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी महाराज का 726वां प्राकट्य महामहोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर संत वाहन रैली के रूप में नगर भ्रमण करेंगे।


अनन्त श्री विभूषित श्री आचार्य सम्राट जगद्गुरु स्वामी श्री रामानंदाचार्य जी महाराज का 726वाँ जयंती महोत्सव 10 जनवरी, शनिवार को समस्त वैष्णव संप्रदाय के संत-महंत, महामंडलेश्वर एवं वैष्णव बैरागी समाजजनों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ रामानंदाचार्य चौक (खाकचौक) पर आयोजित किया जाएगा।


महामहोत्सव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम 4 बजे कोयला फाटक स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से संतों एवं वैष्णव बैरागी समाज के सदस्यों की वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली पाटीदार ब्रिज, टॉवर, मालीपुरा, नई सड़क, कंठाल और बुधवारिया होते हुए खाकचौक पहुंचेगी।


शोभायात्रा भी निकलेगी
वहीं, 10 जनवरी को प्रातः 8 बजे गोपाल मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी, जो कंठाल, तेलीवाड़ा, बुधवारिया और अंकपात होते हुए रामानंदाचार्य चौक (खाकचौक) पहुंचेगी। यहां सुबह 11 बजे स्वामी श्री के विग्रह का पूजन और दिव्य महाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे संतों के आशीर्वचन और दोपहर 2 बजे प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


महामहोत्सव की अध्यक्षता महंत डॉ. रामेश्वरदास जी महाराज करेंगे, जो रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE