BREAKING NEWS
नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<     NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 11:50 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और अवैध अफीम की तस्करी, जब खाकी ने की कोटा रोड पर नाकाबंदी तो पहुंचा पिकअप वाहन, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, नारणाराम व बंशीलाल चढ़े हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना पारसोली ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 750 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अफीम परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 (कोटा–चित्तौड़गढ़ लेन) पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली के सामने नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान बिछोर की ओर से आ रही एक पिकअप को रोककर चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों घबरा गए, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप के ग्लोव बॉक्स से एक प्लास्टिक थैली में रखी 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से अफीम एवं पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपी नारणाराम (38) पुत्र जोगाराम जाट निवासी बांड, थाना गुढामालानी, जिला बाड़मेर तथा बंशीलाल (45) पुत्र कालू धाकड़ निवासी फुसरिया, थाना सिंगोली, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में एएसआई भवानीसिंह, सहायक उप निरीक्षक रामदयाल, हैड कांस्टेबल चांदमल तथा कांस्टेबल शीशराम, मुकेश, जितेन्द्र और सोनाराम शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE