BREAKING NEWS
NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स पर बड़ा.. <<     शाजापुर के हड़लायकलां में जल संरक्षण की आड़.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवंश तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 12:17 pm
NEWS : मण्डला चारण में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल आयोजित, 25 परिवाद प्राप्त, कई मामलों का मौके पर समाधान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को निंबाहेड़ा उपखंड की मण्डला चारण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कुल 25 परिवाद प्राप्त हुए।

रात्रि चौपाल के दौरान उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को जिला कलक्टर द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा भावना गोस्वामी से जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी ने संवाद किया तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा से संबंधित जानकारी देते हुए नियमित अध्ययन और सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

जिला कलक्टर ने विद्यालय के समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन को हटाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में गलत खसरा नंबरों के शुद्धिकरण के लिए राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर पट्टों से संबंधित मामलों में विकास अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चौपाल में गोस्वामी समाज के श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण हेतु प्रस्ताव भिजवाने एवं भूमि आवंटन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों द्वारा डामर प्लांट हटाने की मांग पर संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय की चारदीवारी निर्माण के लिए भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी से जुड़े मिसिंग लिंक, भूमि प्रकरण सहित अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की गईं।

रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार घनश्याम, विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद, जल संसाधन विभाग से राजकुमार शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE