BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 1:21 pm
REPORT : मंदसौर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने दिया प्रशस्ति पत्र, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर।  09 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने जिले के पांच थानों के कुल 18 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया जिन्होंने अलग-अलग मामलों में साहस, दक्षता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट पालन किया।

सम्मानित कर्मचारियों की सूची और उनके उत्कृष्ट कार्य-
1. थाना नाहरगढ़
एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल, निरीक्षक वरुण तिवारी, प्रआर अजीत सिंह, प्रआर रमीज राजा, प्रआर दिलावर सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह और आर महेंद्र सिंह।
कार्य: दिनांक 18.07.25 को ग्राम हिंगोरिया बड़ा में श्यामलाल की हत्या का अनुसंधान करते हुए मुख्य आरोपी और अन्य चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर मामले का सफल खुलासा किया।

2. थाना कोतवाली
सीएसपी जितेंद्र भास्कर, आर अरुण पंवार, आर मोहित पंवार और एफआरवी चालक राजेश सांवलिया।
कार्य: दिनांक 28-29.12.25 को गोल चौराहा के पास आग की घटना में चारों ने साहसिक प्रयास कर फंसी महिलाओं को बचाया और 12 सिलेंडरों को सुरक्षित निकाला।

3. थाना पिपलियामंडी
उप निरीक्षक मूलचंद धाकड़, आर उदलसिंह राठौर और आर चालक धनपालसिंह।
कार्य: दिनांक 29.12.25 को दिल का दौरा पड़ने वाले पप्पूलाल हरिजन को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

4. थाना शामगढ़
उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय।
कार्य: ग्राम देवरी में दो पक्षों के विवाद को त्वरित हस्तक्षेप और समझाइश से शांतिपूर्वक सुलझाया, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द्र स्थापित हुआ।

5. थाना दलौदा
उप निरीक्षक शुभम व्यास, सहायक उप निरीक्षक यूसुफ मंसूरी और आर युवराज सिंह।
कार्य: दिनांक 05.01.26 को चांदी के आभूषण चोरी मामले में त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता और समर्पण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE