BREAKING NEWS
NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स पर बड़ा.. <<     शाजापुर के हड़लायकलां में जल संरक्षण की आड़.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवंश तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 1:37 pm
BIG NEWS : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- सभी टोल प्लाजा पर एंबुलेंस मय पैरामेडिकल स्टाफ अनिवार्य रहे, मंदसौर मंडी परिसर में पोस्तादाना की बिक्री हो, कार्ययोजना बनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, विधायक हरदीप सिंह डंग, विधायक विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, नाना लाल अटोलिया, निहालचंद मालवीय सहित दिशा समिति के सदस्य अन्य जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में सांसद गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले के सभी टोल प्लाजा पर मानक अनुरूप एंबुलेंस मय पैरामेडिकल स्टाफ अनिवार्य रूप से तैनात रहे। सड़क दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सके। राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्ति को तत्काल प्रोत्साहन राशि मिल सके।

सांसद ने मंदसौर कृषि उपज मंडी में पोस्तादाना की खरीद-बिक्री मंडी परिसर में ही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में मंडी सचिव को कार्ययोजना तैयार करने तथा आगामी 16 जनवरी को व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर अध्ययन एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि दिशा समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाएगी। सड़कों के निर्माण एवं संधारण में मानक व मापदंडों का कड़ाई से पालन किया जाए। बिटुमिन का सही उपयोग सुनिश्चित हो। सड़कों के ट्रैफिक की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, सर्विस रोड पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं एवं अतिक्रमण हटाया जाए। टोल प्लाजा अंतर्गत विभाग प्रमुखों द्वारा टोल टैक्स गणना शीट प्रस्तुत की जाए।

एमपीआरडीसी विभाग को निर्देशित किया गया कि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई करने वाली एजेंसियों पर कार्यवाही करते हुए पेनल्टी लगाई जाए। सोनगरी गांव में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण आगामी 7 दिवस में हटाने, साइन बोर्ड लगाने तथा सड़क किनारे बिना मुंडेर वाले कुओं का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे पौधारोपण अनिवार्य रूप से कराया जाए, अन्यथा अनुवर्ती कार्यवाही की जाएगी। सांसद द्वारा प्रत्येक तीन माह में सड़कों के निरीक्षण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एनएचएआई अधिकारी की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

पीआईयू विभाग को शिवना प्रोजेक्ट के अंतर्गत सिवरेज कार्य शीघ्र पूर्ण करने, नर्सिंग कॉलेज एवं शिवना ब्रिज का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। ब्रिज सेतु निगम को सभी लंबित पुल कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आगामी 19 एवं 20 जनवरी को जिले में चल रहे सभी ब्रिज कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

योजना एवं सांख्यिकी विभाग को सांसद एवं विधायक निधि की राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग द्वारा बताया गया कि फरवरी माह में चार चीते बोत्सवाना से गांधी सागर क्षेत्र में छोड़े जाएंगे। साथ ही नीलगाय से किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं स्लेट पेंसिल के अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों की जांच के लिए जांच दल गठित करें। नपा सिवरेज प्लान के लिए 1 सप्ताह में स्थिति क्लियर करे। सिवरेज प्लान के लिए थर्ड पार्टी 3 दिन में एग्रीमेंट सांसद और कलेक्टर को दिखाए। कृषि विभाग जैविक खेती में वृद्धि करे। स्वाइल हेल्थ कार्ड का प्रचार करे। हर विधानसभा में 1 शत प्रतिशत स्वाइल हेल्थ कार्ड वाला आदर्श गांव बनाया जाए। 

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि टीबी के अंतर्गत कैंपेन मोड में लगातार काम करते रहे। हर स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम हो या सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग जर्जन भवनो की सूची प्रेषित करें। खेल अधिकारी श्री पालीवाल के विरुद्ध डीई शुरू करें।

बैठक के दौरान विकसित भारत जी-राम-जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता का भी प्रदान किया गया है। 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इस कानून में पहली बार रोजगार एक कानून अधिकार रहेगा। इसमें तीन गुना ज्यादा बजट प्रावधान है। 15 दिन में अगर भुगतान नहीं होता है तो मुआवजा भी दिया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE