शहडोल। जिले के ब्यौहारी और देवलौंद थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहे के पास जंगल से हो रहे अवैध रेत परिवहन को रोकने पहुंचे तहसीलदार और उनकी टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने जानबूझकर ट्रैक्टर से सरकारी बोलेरो वाहन में ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी व टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया, लेकिन माफिया आक्रामक तरीके से वाहन चलाते हुए भाग निकले।
तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर खनन माफिया की बेखौफ गतिविधियों को उजागर कर दिया है।