BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 2:38 pm
BIG NEWS : चुगलखोरी से परेशान पीसीसी चीफ, जीतू पटवारी बोले- मन में किसी तरह का खटास न रखे, बीजेपी का पलटवार, विधायक रामेश्वर ने कहा- सलाह चुगली नहीं होती, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) जीतू पटवारी चुगलखोरी से परेशान है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- कार्यकर्ता आते हैं कान में बोलते हैं मैं उतनी तेजी से डांटा। कान फूंकने वालों से मैं कहना चाहता हूं, कान फूंकने का काम बिल्कुल भी नहीं चलेगा। छोटी मोटी बात होगी तो उनकी शिकायत सुनना मेरी जिम्मेदारी है। कान फूंकने वालों से मैं ये हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं, कांग्रेस की मजबूती के लिए कितना भी अपमान सहना मुझे पड़े मैं उसे स्वीकार करता हूं। गुटबाजी से परेशान जीतू ने कहा- कार्यकर्ताओं से अपील है कि मन में किसी तरह का खटास नहीं रखना है। वे देपालपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


संगठन चलाने के लिए सलाह की जरूरत होती
इधर जीतू पटवारी के चुगलीखोरी वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- सलाह चुगली नहीं होती, संगठन चलाने के लिए सलाह की जरूरत होती है। सभा में कोई कान में ऐसी बात कर रहा है तो जीतू पटवारी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ अगर सलाह देंगे तो सलाह को चुगलखोरी मानेंगे। दिल्ली सलाह देगी तो उसे भी चुगली मानेंगे?


तस्करी और गौ हत्या का मामला दर्ज कर एनएसए की कार्रवाई
भोपाल में गो मांस मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- बहुत गंभीर मामला है, बजरंग दल ने प्रदर्शन कर ट्रक को रोका था। मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए था जो गो माता का मांस निकला है। गौ तस्करी गौ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। जो भी अधिकारी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। संपत्तियों को भी तोड़ा जाएगा किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। जितनी गौ माता की हत्या हुई उतने प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारी भी नहीं बचेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE