छतरपुर। जिला के राजनगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल राजनगर में विकास खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बी आर सी अतुल चतुर्वेदी ने सरस्वती माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम ने बी आर सी अतुल चतुर्वेदी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाने बच्चों ने दी बहुत ही सुंदर प्रस्तुति , हिमांशु अहिरवार शासकीय स्कूल पहरा के छात्र ने पानी से चलने वाली जेसीबी बनाई जिसकी सराहना तहसीलदार धीरज गौतम ने मंच से की, बच्चों द्वारा पर्यावरण बचाने, जल संरक्षण, शहीद स्मारक, चाइल्ड एटीम जैसी कई महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों ने मन मोह लिया।
सीएसी राकेश तिवारी ने मंच का संचालन किया चयन समिति द्वारा सभी विधाओं से दो दो छात्रों की प्रदर्शनियों का चयन किया गया अब इनके द्वारा जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाने भेजा जाएगा।