BREAKING NEWS
BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप,.. <<     KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल,.. <<     ग्राम बेलरी में सीमांकन के नाम पर 'तारीख पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ड्रग्स पर बड़ा.. <<     शाजापुर के हड़लायकलां में जल संरक्षण की आड़.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवंश तस्करी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में.. <<     खनियाधाना में एबीवीपी का बड़ा हल्लाबोल,.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर बालाजी प्रशिक्षण संस्थान.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<     KHABAR : एमपी में मानसून की दस्तक के बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 4:08 pm
KHABAR : नीमच में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार न.पा.नीमच , राजस्‍व विभाग एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर नीमच शहर के डाक बंगला रोड़ पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने स्थित खेत नम्‍बर 10 और बगीचा नम्‍बर 38 की बहुमूल्‍य जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.के आधिपत्‍य में लिया गया है और न.पा.के आधिपत्‍य का सूचना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई उक्‍त जमीन पर न.पा.नीमच द्वारा संरक्षित करने के लिए प्रीकास्‍ट की बाउण्‍ड्रीवाल का निर्माण किया रहा है।

शुक्रवार को नीमच शहर में अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, न.पा.नीमच की सीएमओ दुर्गा बामनिया, सीएसपी नीमच, तहसीलदार संतोष कुमार एवं संजय मालवीय सहित राजस्‍व, न.पा.एवं पुलिस अमला मौजूद था।

तहसीलदार संजय मालवीय ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच शहर में अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई इस जमीन का उपयोग शहर हित में विभिन्‍न विकास कार्याे और प्रोजेक्‍ट के निर्माण के लिए किया जावेगा। उन्‍होने बताया, कि शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्‍त करवाई गई 4.9 हेक्‍टेयर जमीन शहर के मध्‍य में प्राईम लोकेशन पर होने से इसका बाजार मूल्‍य लगभग 38 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।

ज्ञातव्‍य हो, कि जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसम्‍बर 2025 को नीमच शहर में राजस्‍व, न.पा. एवं पुलिस की संयुक्‍त टीम द्वारा विभिन्‍न 5 स्‍थानों पर से 42 करोड़ रूपये मूल्‍य की 6.05 हेक्‍टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त करवाकर, न.पा.नीमच द्वारा अपने आधिपत्‍य में लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE