माउंट आबू। सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल परियोजना अंतर्गत, सीमेंस हेल्थिनियर्स (सीएसआर पहल) एवं कार्यान्वयन भागीदार जे वाटुमुल ग्लोबल हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र, माउंट आबू द्वारा घूमता फिरता दवाखाना के सौजन्य से निःशुल्क मोतियाबिन्द एवं मुख एवं गला कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर को ग्राम पंचायत भवन, सियावा, आबू रोड पर आयोजित हुआ।
इस कैंप में 131 मरीजों ने लाभ लिया।
कान, नाक, गला सर्जन डॉ. गौरव नेमाडे द्वारा रोगियों की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य मुख एवं गला कैंसर समेत ईएनटी समस्याओं की शीघ्र पहचान एवं इलाज हेतु जागरूकता बढ़ाना था। कैंप में कान-नाक-गले की बीमारी, बहरापन, मुंह के न भरने वाले छाले, नाक व साइनस कैंसर, जीभ, गला, स्वरयन्त्र, थायराइड व जबड़े के कैंसर संबंधित मामलों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
नेत्र परीक्षक हरीश बिस्वाल द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें मोतियाबिंद से चिन्हित 28 मरीजों को उसी दिन ग्लोबल नेत्र अस्पताल, तलहटी, आबू रोड ले जाया गया, जहाँ उनका नेत्र मणि (लेंस) प्रत्यारोपण सहित मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी भी दी गई। आयोजन को ग्रामीणों द्वारा सराहा गया और उन्होंने ऐसी जनकल्याणकारी पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस शिविर को आयोजन में प्रमुख भूमिका डॉ. अशोक दवे, डॉ. ललित कुमार, जे.पी. सिंह, सन्देश कुमार, सरपंच डोलाराम, ग्राम विकास अधिकारी गौरव बारोट, उपसरपंच बसुराराम, हंसाराम राना की रही।
इस पहल को ग्रामीण स्तर पर कैंसर से बचाव की ओर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहा गया।