महेश्वर। खरगोन जिले के महेश्वर की नर्मदा नदी में नाव संचालन को लेकर केवट ओर कहार समाज के बीच चल रहा विवाद गहराते जा रहा है। शुक्रवार को केवट समाजजन मुख्यालय पहुंचे। समाजजनों ने कुंदा तट स्थित कालिका माता मंदिर परिसर से आक्रोश रैली निकाली हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते समाजजन कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहा गत दिनों कहार समाज की शिकायत का खंडन करते हुए आरोप लगाया कि। कहार समाजजन उनका पारम्परिक पैतृक व्यवसाय हथियाना चाहते है। बेवजह नाव चलाने की अनुमति मांगकर दबाव बनाया जा रहा है।
मेकल केवट समाज कल्याण महासंघ, मध्यप्रदेश ने आरोप लगाया है कि अन्य समाजों द्वारा झूठी शिकायतें कर केवट समाज की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा रहा है।
महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि केवट समाज के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा की जाए तथा झूठी शिकायतों के आधार पर हो रही कार्रवाई को रोका जाए, ताकि समाज के लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।