BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 5:27 pm
KHABAR : बहरी में सरकारी कॉलेज खुलेगा, सिहावल में बढ़ेगी फैकल्टी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- महान नदी और गोपद नदी पर होगा पुल का निर्माण, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर से सीधी के बहरी पहुंचे। सीएम ने 68 करोड़ के लोकार्पण और 133 करोड़ के भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री की ओर से कन्या पूजन से की गई।


सीएम ने बहरी में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि सिहावल के शासकीय महाविद्यालय में साइंस और कॉमर्स की फैकल्टी बढ़ाई जाएगी। 6 स्कूलों को हाई स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। महान नदी और गोपद नदी में पुल के निर्माण कार्य की घोषणा की। चुरहट से सिहावल होते हुए एमिलिया तक 64 किलोमीटर की 129 करोड रुपए के लागत की सड़क बनाई जाएगी।


इस दौरान सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीति पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, राज्य मंत्री राधा सिंह और सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


इन विकास कार्यों को लोकार्पण और भूमिपूजन
इन 714 कार्यों में से 6801.40 लाख रुपए की लागत वाले 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, 13362.67 लाख रुपए की अनुमानित लागत वाले 30 नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, श्एक बगिया मां के नामश् योजना के तहत 505 लाभार्थियों को 1158.11 लाख रुपए की राशि वितरित कर लाभान्वित किया जाएगा।


सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर 31 मार्च तक हर व्यक्ति को 106 प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। प्रगति पथ के माध्यम से सीधी भोपाल सागर साहित्य अन्य जगह की कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जो व्यक्ति रोड एक्सीडेंट में घायल हो जाएगा। उसे वह अस्पताल पहुंचाएगा, तो उसे 25000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE