BREAKING NEWS
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<     KHABAR : एमपी में मानसून की दस्तक के बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<     KHABAR : मुरैना के निरार थाने में पेयजल संकट, 4.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 6:03 pm
KHABAR : द्वारकापुरी थाने की कार्रवाई के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन, इंदौर कमिश्नर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी; टीआई और एसीपी को हटाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। द्वारकापुरी थाने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर शुक्रवार को अभाविप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने यहां टीआई मनीष मिश्रा को भी हटाए जाने की मांग की। उनका कहना था कि पुलिस ने उनके खिलाफ द्वेषपूर्वक कार्रवाई की है।


द्वारकापुरी इलाके के वैष्णव मैनेजमेंट महाविद्यालय में तीन दिन पहले हुए विवाद मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और एसीपी शिवेन्द्र जोशी को हटाने की मांग की।


पिछले दिनों द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के वैष्णव मैनेजमेंट महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अन्य गुट के विद्यार्थियों के बीच चुनाव से जुड़े मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पर शिकायत करने पहुंचे थे। थाना प्रभारी और एसीपी ने मामला शांत कराते हुए घायल पक्ष की ओर से प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन छात्र संगठन के वहां से जाने के बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कर ली गई।


इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मामले में नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इसके विरोध में आज पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी व एसीपी पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के अवधेश गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसीपी तुषार सिंह ने उनका आवेदन लिया और मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।


एसआई ने तबादले के चलते किया विवाद
बताया जाता है कि अभाविप के लोगों से सबसे पहले एसआई आलोक मिठास का विवाद हुआ था। आलोक मिठास पूर्व में भी इसी तरह कई बार लोगों से विवाद कर चुके हैं। अधिकारियों ने उनके खिलाफ पहले भी कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि वह थाने से हटना चाहते हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें नहीं हटा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE