BREAKING NEWS
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने.. <<     KHABAR : एमपी में मानसून की दस्तक के बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<     KHABAR : मुरैना के निरार थाने में पेयजल संकट, 4.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2026, 7:10 pm
KHABAR : किसानों का महासम्मेलन 16 जनवरी को शिप्रा में, आउटर रिंग रोड और ग्रीन फील्ड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट को रद्द करने के लिए होगी चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से पीड़ित किसानों का महासम्मेलन 16 जनवरी को शिप्रा में आयोजित किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी भाग लेंगे। यह सम्मेलन 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे शिप्रा में होगा। किसानों का महासम्मेलन किसान पंचायत में भूमि अधिग्रहण 2014 लागू करवाने के साथ आउटर रिंग रोड एवं ग्रीन फील्ड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट को रद्द करने के प्रस्ताव पास किए जाएंगे। यह जानकारी किसान नेता हंसराज मंडलोई ने दी।


इस किसान महासम्मेलन में आउटर रिंग रोड इंदौर जो कि तीन जिलों की सीमा में से निकलती है एवं इसमें किसानों की बहुमूल्य जमीन जा रही है एवं नाममात्र का मुआवजा दिया जा रहा है। यदि सरकार इस सड़क को बनाना चाहती है तो फिर गाइड लाइन बढ़ाकर बाजार मूल्य से 6 गुना मुआवजा करने की मांग की जाएगी।


ग्रीन फील्ड कॉरिडोर इंदौर से उज्जैन को रद्द करने का प्रस्ताव भी किसान सम्मेलन में पास किया जाएगा। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 प्रति क्विंटल करने एवं गेहूं का समर्थन मूल्य 4000 प्रति क्विंटल करने की मांग करेंगे। इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन एवं इंदौर- मनमाड़ रेलवे लाइन में किसानों को बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिए जाने का प्रस्तावित पास किया जाएगा।


यह है ग्रीन फील्ड कॉरिडोर
इंदौर में मुख्य ग्रीनफील्ड कॉरिडोर इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है, जो एक 48 किमी लंबा एक्सेस कंट्रोल फ़ोर लेन हाइवे जिसे सिंहस्थ 2028 के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे यात्रा का समय घटकर 30 मिनट हो जाएगा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके निर्माण का ठेका लुधियाना की कंपनी को मिला है और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है, जिसमें किसानों का विरोध भी है। प्रोजेक्ट के तहत 48 किमी में 60 मीटर सड़क के लिए जमीन अधिगृहीत की जाएगी। प्रोजेक्ट फोर लेन है। दोनों ओर सर्विस रोड भी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE