नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान को गति देने के लिए एनडीडीबी द्वारा सांची दुग्ध संघ उज्जैन के माध्यम से जिले की 16 सांची दुग्ध सहकारी समितियों को करीब 6 लाख रुपये के आधुनिक दूध जांच उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 8 नवीन दुग्ध समितियों को 100 प्रतिशत अनुदान तथा 8 पुरानी समितियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपकरण प्रदान किए गए हैं।
प्रदान किए गए उपकरणों में दूध परीक्षण मशीन, फैट मशीन और तोल कांटा शामिल हैं। इन आधुनिक संसाधनों के उपयोग से दुग्ध उत्पादकों और समितियों के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही दूध की गुणवत्ता की जांच में सटीक व त्वरित परिणाम मिलेंगे, समय और परीक्षण खर्च में कमी आएगी तथा दुग्ध प्रदायकों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।