नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा किरण आंजना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत पानी में डूबने एवं सर्पदंश से दो, पीडित परिवारों को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
एसडीएम मनासा द्वारा रूपपुरा निवासी खुशी पिता परसराम बंजारा की 10 नवम्बर 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस माता मेमा बाई पति परसराम बंजारा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
इसी तरह मोकडी निवासी बिंदिया पिता राधेश्याम बंजारा की 7 अक्टूबर 2025 को कुंए में गिरने पर डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की निकटतम वारिस माता संताबाई पति राधेश्याम बंजारा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। तहसीलदार कुकडेश्वर द्वारा आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार कर , स्वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्तुत किए गए थे।