BREAKING NEWS
KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 10:25 am
KHABAR : नए वर्ष और वर्ष के अंत में महाकाल दर्शन का रिकॉर्ड, 10 दिनों में 30 लाख श्रद्धालु, व्यवस्था रही पूरी तरह इंसीडेंट फ्री, शीघ्र दर्शन से 5.40 करोड़ की आय और वही लड्डू प्रसाद 3.50 करोड़ का विक्रय, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर 

Share On:-

उज्जैन। नए वर्ष और वर्ष अंत के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक का समय सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला रहा। इस दौरान करीब 30 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए।


कलेक्टर ने बताया कि 1 जनवरी को अकेले लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराना और सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाना प्रशासन के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे सफलतापूर्वक निभाया गया। पूरे 10 दिनों तक प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।


उन्होंने कहा कि यह संतोष का विषय है कि पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गंभीर शिकायत सामने नहीं आई और पूरा समय इंसीडेंट फ्री रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से मंदिर की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।


कलेक्टर के अनुसार, शीघ्र दर्शन से मंदिर को लगभग ₹5 करोड़ 40 लाख की आय हुई, वहीं प्रसाद विक्रय से करीब ₹3 करोड़ 50 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। ये आंकड़े श्रद्धालुओं की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था को दर्शाते हैं।


कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि आगे भी जब-जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, प्रशासन इसी तरह की सुव्यवस्थित और सुरक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE