राजगढ़। नरसिंहगढ़ में सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में 11 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होने जा रहे विशाल हिन्दू सम्मेलन में सर्व हिन्दू समाज से परिवार सहित सम्मिलित होने के आह्वान के साथ नगर में सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन नगर के स्टेडियम मैदान से प्रारंभ किया गया नगर के प्रमुख मार्गाे ओर चौराहों से होती हुई वाहन रैली ने सारे नगर का भ्रमण किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ साथ समाज बंधु भी सम्मिलित हुये रैली में विधायक मोहन शर्मा, सुदीप शर्मा, पवन शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ वाहन रैली में सम्मिलित हुए डीजे पर बजते हुए धार्मिक गीतों के साथ भगवा पताका लगी मोटरसाइकिलों पर युवाओं का जय श्री राम, हर हर महादेव, रूद्रदेवता जय जय काली,के उद्घोष के साथ देखते ही बन रहा था युवाओं के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी रैली में उत्साह पूर्वक भाग लिया रैली की प्रमुख उद्देश्य हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सर्व हिन्दू समाज को आमंत्रित करना रहा वाहन रैली के पूरे मार्ग पर पुलिस विभाग भी सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण रूप से सक्रिय रहा।