नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक अमन वैष्णव एवं डिप्टी कलेक्टर सहायक प्रशासक पराग जैन के निर्देशन में सामाजिक न्याय विभाग नीमच एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों हेतु परीक्षण (चिन्हांकन) शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर शनिवार, 10 जनवरी 2026 को रेडक्रॉस भवन, नीमच में आयोजित होगा। शिविर में जिले के ऐसे दिव्यांगजन, जिन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, उनका परीक्षण कर चिन्हांकन किया जाएगा।
शिविर में बैटरी चालित वाहन, ट्राइसाइकिल, छड़ी, व्हीलचेयर, स्मार्ट फोन, बैसाखी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), टीएलएम किट, एमआर किट सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए पात्रता परीक्षण किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज-
शिविर में आने वाले दिव्यांगजन निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाएं-
दिव्यांग प्रमाण पत्र
यूडीआईडी कार्ड / डिजिटल प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
समग्र आईडी
बीपीएल राशन कार्ड (यदि उपलब्ध न हो तो आय प्रमाण पत्र)
पासपोर्ट साइज फोटो- 01
सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए भूरालाल अहीर (मो. 9713165344) से संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने नीमच जिले के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएं।