माउंट आबु। 33 करोड़ देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू में आज दक्षिण तक हनुमान जी मंदिर जो भगवान राम की शिक्षस्थली पाठशाला के समय से हनुमान जी पहरेदार रहे। उन्हें 2001 में पुनः चोला पहनाया गया था जिसका रजत जयंती महोत्सव और यहां स्थापित माता गायत्री और सेतुबंध रामेश्वरम का 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, भागवत कथा, अखंड रामायण पाठ, यज्ञ इत्यादि के अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं, जिसमें देश के जाने-माने संत भी भाग लेने पहुंच रहे हैं। यहां रजत जयंती महोत्सव के पहले दिन जहां शोभा यात्रा निकाली गई भाई नक्की झील के माता जानकी बाग में इसका भव्य समारोह मनाया जा रहा है। जाने-माने कथावाचक मयंक मिश्रा जहां भागवत कथा कर रहे हैं वही मंदिर के महंत मुरलीधर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।