प्रतापगढ़। उपखंड अरनोद की ग्राम पंचायत फतेहगढ़ में शुक्रवार, 9 जनवरी को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ में शाम 6.30 बजे से जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और अन्य विभागीय समस्याएं प्रस्तुत कीं।
जिला कलक्टर के आदेशानुसार चौपाल में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी और ग्राम पंचायत के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।