नीमच। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में युवा मतदाताओं ने निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ फॉर्म 06 भरे और जमा किए। शिविर का उद्देश्य मतदाता पंजीकरण को बढ़ावा देना और युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना था।