BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 2:30 pm
BIG NEWS : पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के घर पहुंचे पीसीसी चीफ, बेटी प्रेरणा के निधन पर जीतू पटवारी ने श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, सड़क हादसे में गंवाई थी जान, पढे़ खबर  

Share On:-

बड़वानी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार सुबह बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा विधायक और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के पैतृक निवास कासेल पहुंचे। उन्होंने बाला बच्चन से मिलकर उनकी बेटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। 


जीतू पटवारी ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक दुखद घड़ी है, क्योंकि उनकी बेटी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उन्होंने बाला बच्चन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर संजय दत्त सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे। 


बता दें कि पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन का शुक्रवार तड़के इंदौर के रालामंडल में हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। बेटी के निधन के बाद से ही बाला बच्चन के पैतृक निवास कासेल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं का श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचने का सिलसिला जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE