शिवपुरी। अवैध खनिज के उत्खनन परिवहन और भंडारण पर कलेक्टर रवींद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी के अंतर्गत ग्राम दबरा सानी तहसील करैरा में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए खनिज दल ने मौके पर ग्राम दबरासानी में रेत उत्खनन में संलिप्त पनडुब्बी पाई जिसे कुछ लोग नदी से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी खनिज दल को देख मौके से भाग गये। मौके पर कई ग्रामीणजनों से पनडुब्बी के संबंध में जानकारी चाही गई परन्तु किसी भी व्यक्ति द्वारा पनडुब्बी के संबंध में जानकारी नहीं दी गई अतः पनडुब्बी पर किसी भी व्यक्ति द्वारा मालिकानाहक हक नहीं जताने पर अशात की स्थिति मे उक्त पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा पनडुब्बी के समीप ही उत्खनित की हुई खनिज रेत के 02 अलग-अलग स्थानों पर 20 से 25 मीटर की दूरी पर ढेर पाये गये। रेत को मौके से जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।