नीमच। शहर के सराफा बाजार क्षेत्र में जारी सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि सराफा बाजार में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से करीब 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के अवसर पर नगर पालिका के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष चोपड़ा ने कार्य को समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।