BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: अपनी ही जमीन के सीमांकन के लिए भटक रही.. <<     KHABAR : मुरैना के निरार थाने में पेयजल संकट, 4.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 42.. <<     KHABAR : ग्राम अड़मालिया में भूमि सीमांकन में बाधा,.. <<     उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 4:56 pm
KHABAR : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा अर्चना, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके तथा सांसद विष्णु दत्त शर्मा रहे उपस्थित, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। सोमनाथ मंदिर में आक्रांतकारी महमूद गजनी ने जो देश की आस्था और संस्कृती में जो हमला किया था उस आक्रांताकारी के चंगुल से छूटे हुए 1000 वर्ष पूर्ण होने को लेकर तथा मंदिर के नव निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो सोमनाथ स्वाभीमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उईके एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की विशेष उपस्थिति में पूजा अर्चना, मंत्रोचार तथा ओम नमः शिवाय के जाप के साथ विधवत कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विशेष आह्वान पर उक्त इस आयोजन को किया जा रहा है जो देश के शिवालयों में आज संपन्न होगा तथा कल देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, उसी के तहत वह आज खजुराहो आकर के मतंगेश्वर महादेव मंदिर की पूजा अर्चना कर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।


वही खजुराहो सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा की आक्रांताकारी महमूद गजनी जो की 1026 में उन्होंने इस मंदिर में देश की आस्था और विश्वास तथा धरोहर पर जो हमला किया था उसे हमलावर दुर्दांतकारी गजनी से मुक्त करवाने के बाद लगभग 1000 वर्ष पश्चात हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अलग सोच के तहत सोमनाथ मंदिर के नौ निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर धार्मिक आस्था को बनाए रखने हेतु रविवार 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करके सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व के आयोजन को उत्साहपूर्वक मनाएंगे, इसी तारतम्य में आज खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में यहां के शिवालय में पूजा अर्चना करके ओम नमः शिवाय का जाप करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को पूरा करते हुए यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शशांक सिंह ने भी खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं उन्होंने कहा कि हालाकी वह यहां तीसरी बार आए हैं लेकिन आज के इस अवसर पर आकर वह अपने आप को गौरवांतित महसूस करते हैं। आज इस विशेष अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, पन्ना भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE