नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की सख्त और निर्णायक कार्रवाई की गूंज राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। नीमच में खेत नंबर 10 एवं बगीचा नंबर 38 की जमीन मुक्त कराने की कार्रवाई को मुख्यमंत्री सचिवालय एवं राज्य स्तर के आला अधिकारियों ने सराहनीय बताया है। राजधानी के आला अधिकारियों व सीएम सेक्रेट्रिएट ने भी नीमच कलेक्टर चंद्रा के एक्शन को सराहा है। और कहा शाबास डीएम सर
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार, 9 जनवरी को कलेक्टर के निर्देश पर नीमच जिला प्रशासन ने शहर के बीचों-बीच स्थित बहुमूल्य भूमि को मुक्त कराया। राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने डाक बंगला रोड स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने खेत नंबर 10 एवं बगीचा नंबर 38 की लगभग 4.9 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। इस भूमि की कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार कीमत 38 करोड़ रूपये आंकी गई थी।
एसपी अंकित जायसवाल भी डटे रहे -
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस कार्रवाही में एसपी अंकित जायसवाल भी कंधे से कन्धा मिलकर जिला कलेक्टर के साथ खड़े रहे कब्जा हटाने के बाद भूमि को नगर पालिका के आधिपत्य में सौंप दिया गया है। मौके पर अधिपत्य बोर्ड लगाए गए हैं और भूमि की सुरक्षा के लिए प्रीकास्ट बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी पराग जैन, नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया, सीएसपी, तहसीलदार संतोष कुमार एवं संजय मालवीय सहित राजस्व अमला और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।