नीमच। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं तमिलनाडु प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह 15 जनवरी को मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के अंतर्गत नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे।
दौरे के दौरान वे जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे।
यह जानकारी आम आदमी पार्टी के इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पंकज सिंह के निर्धारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाएं।