BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 6:41 pm
KHABAR : नीमच जिले में राष्ट्रीय पशुधन रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत पशुओं में सघन टीकाकरण का कार्य जारी, 662 गांवों के 2 लाख 93 हजार पशुओं को लगेगा टीका, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में राष्ट्रीय पशुधन रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक पशुओं में खुराड़ (खुरपका, मुँहपका) रोग नियंत्रण हेतु सघन टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी 662 ग्रामों में 2 लाख 93 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा।

उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि खुराड़ रोग वायरस जनित होकर पशुओं में तेजी से फैलता है। यह बिमारी चारा, पानी तथा हवा के माध्यम से फैलती है तथा बड़े पैमाने पर पशुओ को प्रभावित करती है। उन्‍होने पशुपालकों से अनुरोध किया है, कि पशु स्वास्थ्य प्रबन्धन के लिए प्रत्येक पशु को यह निःशुल्क टीका लगवाए। ताकि पशु का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे उसकी उत्पादन क्षमता बनी रहे और उपचार पर होने वाले खर्चों से बचा जा सके।

जिले के 662 ग्रामों में पशुओं को टीकाकरण हेतु 214 वेट एवं पेरावेट की टीमें बनाई गई जो प्रतिदिन पशुपालको के घर-घर जाकर कर टीकाकरण का कार्य कर रही है। अभी तक 21000 पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण उपरान्त आपके पशु की युनिक आईडी टेग नम्बर के साथ भारत पशुधन एप पर ऑनलाइन एण्ट्री की जा रही है। एन्ट्री उपरान्त एसएमएस के माध्यम से टीकाकरण एवं एप पर प्रविष्टी की पुष्टी भी भेजी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE