मंदसौर। जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन देने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड के समीप, मंदसौर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग रविंद्र मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैविक हाट बाजार का आयोजन प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से नियमित रूप से किया जाएगा। इस बाजार में मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह तथा स्व-सहायता समूह अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि यह हाट बाजार प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के विपणन हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा। वहीं उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।
कृषि विभाग ने जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
मोबाइल नंबर – 9630202379, 6269698309