BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 7:19 pm
KHABAR : जिला तैराकी संघ के नेतृत्व में 18 जनवरी को तैराकी प्रतियोगिता, खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत नीमच में जिला व ब्लॉक स्तरीय मुकाबले, प्रदेश स्तर के लिए होगा चयन, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। जिला तैराकी संघ के नेतृत्व में खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 18 जनवरी (रविवार) को नीमच नगरपालिका स्वीमिंग पूल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिला तैराकी संघ द्वारा खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।


जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली तैराकों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगामी 27 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली खेलो एमपी यूथ गेम्स की प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन हेतु खिलाड़ी नीमच नगरपालिका स्वीमिंग पूल के प्रशिक्षक अभिषेक अहीर, आयुष गौड़, नीलेश घावरी, रोहित अहीर एवं सुधा सोलंकी से संपर्क कर सकते हैं। जिला तैराकी संघ द्वारा जिले की तीनों तहसीलों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। तीनों ब्लॉक के तैराकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर समन्वय एवं मार्गदर्शन के लिए नीमच ब्लॉक से दिलीप डूंगरवाल, जावद ब्लॉक से भारत जाट एवं मनासा ब्लॉक से राजेश वर्मा से संपर्क कर सकते हैं।


यह प्रतियोगिता 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी को पांच व्यक्तिगत इवेंट्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला तैराकी संघ द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिला तैराकी संघ ने जिले के सभी पात्र एवं पंजीकृत तैराकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने तथा नीमच जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE