नीमच। दिनांक 11.01.2026 (रविवार) को 33/11 केव्ही औद्योगिक ग्रिड से निकलने वाली 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर, 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 11.01.2026 (रविवार) को MPRDC द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य होने के कारण 11 केवी औद्योगिक फीडर, 114नों जेल फीडर, 11 केवी भरभडिया कृषि फीडर का विद्युत प्रदाय दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक बंद रहेगा।

33 के.व्ही. बंद रहने से औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत, स्कीम नं. 36 ए. तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं एचटी कनेक्शन परफेक्ट वॉयर आदि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।
