नीमच। अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 5 हजार हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे का कुल वजन लगभग 3 क्विंटल 20 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 50 हजार रुपये है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराधों की रोकथाम के दिए गए निर्देशों के पालन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रभारी एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना रामपुरा प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामपुरा पुलिस टीम ने ग्राम करनीखेड़ा में नाले के किनारे स्थित गेहूं एवं तुलसी के खेत में दबिश दी। खेत के नाले की ओर अवैध रूप से उगाए गए गांजे के हरे पौधे पाए गए, जिन्हें विधिवत जब्त किया गया। मामले में भूमि स्वामी अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कुल जब्तशुदा माल-
गांजे के हरे पौधे : करीब 5,000
कुल वजन : लगभग 3 क्विंटल 20 किलोग्राम
अनुमानित कीमत : लगभग 9,50,000 रुपये

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना रामपुरा के निरीक्षक विजय सागरिया (थाना प्रभारी), सउनि नसीम अहमद, सउनि अब्दुल अलीम, प्रधान आरक्षक 429 देवेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 113 नितिन पुरोहित, प्रधान आरक्षक 396 प्रदीप तिवारी, आरक्षक 129 रघुवीर सिंह, आरक्षक 446 भुरसिंह डोडियार, आरक्षक 373 सुनील भुरिया, आरक्षक 597 विजय बारीवाल एवं आरक्षक चालक 93 सोनू कलोसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
