शिवपुरी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछोर में डाक सेवाओं को आधुनिक बनाते हुए ‘स्पीड पोस्ट 24’ और ‘स्पीड पोस्ट 48’ सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के माध्यम से अब डाक सामग्री की 24 से 48 घंटे में डिलीवरी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर उन्होंने ₹2 लाख की लागत से नवीनीकृत उप-डाकघर का लोकार्पण किया तथा ₹1.11 करोड़ की लागत से बनने वाली नई डाकघर इमारत का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग के माध्यम से ‘लखपति दीदी योजना’ को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके तहत महिलाओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर ₹30 हजार तक मासिक आय के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र के सभी 51 डाकघरों का आधुनिकीकरण किया जा चुका है और लक्ष्य है कि भारतीय डाक सेवा को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनाया जाए।