BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2026, 12:29 pm
KHABAR : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कलश यात्रा, बुरहानपुर की विवेकानंद बस्ती में निकली, शाम को हिन्दू सम्मेलन, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार सुबह विवेकानंद बस्ती में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कलश यात्रा का शुभारंभ बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सिर पर कलश थे और वे जयघोष करती हुई आगे बढ़ रही थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया।


यह यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई नागेश्वर मंदिर, महाजनपेठ में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया और आने वाली पीढ़ी में संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


आयोजकों ने बताया कि इसी क्रम में आज शाम 4 बजे से नागेश्वर मंदिर परिसर में एक हिन्दू सभा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE