शाजापुर। जिले के नगर पोलायकला के रामदेव बस स्टैंड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत तेजू बाबा उज्जैन विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती राधिका सिंह तोमर पूर्व प्रांतीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत सत्यनारायण शर्मा शिशु वाटिका संयोजक के द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया उपरांत अपने संबोधन में कहा कि संघ ने हमेशा ही राष्ट्र सेवा को सर्वाेपरि माना है और संघ हमेशा राष्ट्र सेवा करता आ रहा है हर स्वयंसेवक को अपना कर्तव्य निभाना होगा और जाति से ऊपर उठ करके सनातन धर्म के साथ हिन्दू राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना होगा यह हर स्वयं सेवक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र सेवा के प्रति घर घर जा करके हर नागरिकों कोजागरूकता प्रदान करें
आज हिंदू धर्म को अनेक जातियों में बांटने की कोशिश चल रही है लेकिन हमारा धर्म सनातन है जाती हिंदू है और हमारे लिए राष्ट्र सर्वाेपरि क्यकि राष्ट्र रहेगा तो जाती रहेगी हो इसलिए सिर्फ हमें सोचना होगा कि हम सिर्फ राष्ट्र के लिए जीते हैं भारत वर्ष एक सनातन संस्कृति सभ्यता वाला देश है इस भारतवर्ष को अनेको बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर के स्वतंत्रता के साथ सनातन धर्म को मजबूत रखा है-हमें सोचना होगा कि हम सिर्फ मानव हैं और मानव ही हमारी जाती हैं हिन्दू सम्मेलन मे बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई बच्चो के द्वारा देश भक्ति के तरानो के साथ मेरा रंग दे बसंती चोला तू मेरा करमा तू मेरा धरमा दिल दिया है जान भी देंगे जैसे आकर्षक भजनो के ऊपर समा बांध दिया।