नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपनी स्थापना काल से ही हिन्दू समाज की एकता, पुनर्जागरण और सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत है। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में हिन्दू धर्मावलंबियों के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे से नीमच शहर के आठ स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हुआ। सम्मेलनों का आयोजन सिद्धि विनायक गणेश मंदिर (न्यू इंदिरा नगर), इंदिरा नगर मांगलिक भवन, श्रीकृष्ण मंदिर (ग्वालटोली), गौधाम बालाजी मंदिर (किलेश्वर रोड), सीएसपी कार्यालय के पास शास्त्री नगर बगीचा, वीनू वाटिका (जवाहर नगर), सरस्वती शिशु मंदिर (विकास नगर) और भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया।
कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य शोभायात्राओं से हुई। इसके पश्चात् संतों और अतिथियों ने प्रेरक उद्बोधन दिए। आयोजनों का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।