सरवानिया महाराज। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत सांदीपनी सीएम राइज स्कूल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय के विद्यार्थियों ने हाल ही में एस आर कॉलेज में औद्योगिक भ्रमण कर आईटी टेक्नोलॉजी को जाना। बतादे की शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझना और औद्योगिक वातावरण से परिचित कराना रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब, नेटवर्किंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर उपयोग, डाटा प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। एस आर कॉलेज के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, तकनीकी कौशल और उद्योगों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया । विद्यार्थियों ने इस दौरान आई टी से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में किया गया।
विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षकगण ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें भविष्य में रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होता है। भ्रमण के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा एस आर कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।