BREAKING NEWS
शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2026, 4:00 pm
KHABAR : सांसद सुधीर गुप्ता ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कृषि वर्ष 2026 को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में संपन्न, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी मंदसौर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने देखा एवं सुना।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कृषि विभाग के उप संचालक रविंद्र मोदी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कृषि उपज मंडी मंदसौर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कृषि रथ प्रतिदिन तीन ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा एक माह की अवधि में विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा।

वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाए जाने के तहत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन में नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है। साथ ही किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जायद, खरीफ एवं रबी फसलों की बुआई से एक माह पूर्व प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कृषि रथ संचालित किया जाएगा।

कृषि रथ के प्रमुख उद्देश्य-
कृषि रथ के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण, विभागीय योजनाओं का प्रचार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन, उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं पराली प्रबंधन जैसी जानकारियाँ किसानों तक पहुँचाई जाएंगी।

ग्राम स्तर पर तकनीकी सहयोग-
कृषि रथ के साथ एक तकनीकी दल रहेगा, जिसमें कृषि विभाग के वर्ग-2 स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ एवं एक प्रगतिशील कृषक भी शामिल रहेंगे। कृषि रथ के आगमन से 3 से 4 दिन पूर्व संबंधित ग्रामों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

ऑनलाइन मॉनीटरिंग व्यवस्था
कृषि रथ की गतिविधियों की ऑनलाइन दैनिक मॉनीटरिंग विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि द्वारा की जाएगी। प्रतिदिन फीडिंग के माध्यम से विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE