BREAKING NEWS
शाजापुर में कांग्रेस का बड़ा हमला,मीनाक्षी.. <<     उज्जैन महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, 2 दिन.. <<     VIDEO NEWS: जाजू सागर डेम की जमीन पर सीमांकन शुरू,.. <<     शाजापुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस आगबबूला,.. <<     छतरपुर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन,मध्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट; थाना.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण का.. <<     BIG REPORT : डीजल के लिए भटक रहे किसान, पंप संचालकों.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर.. <<     KHABAR : मछली पकड़ने के विवाद में चली गोलियां, ईदगाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तारा बाई (सरिता) तडवेचा, परिवार.. <<     KHABAR : सीताराम जाजू सागर डेम की भूमि के सीमांकन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कृष्णकांत पांड्या (लाला),.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शांति समिति की बैठक सम्पन्न, नगर की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को कार्यक्षेत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2026, 4:41 pm
BIG NEWS : कृषि इतिहास का नया अध्याय शुरू, सीएम डॉ. मोहन ने 1101 ट्रैक्टरों की रैली को दिखाई हरी झंडी, खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली में हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कृषि इतिहास का नया अध्याय शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोकता बायपास से 1101 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएम स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली में शामिल हुए। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी ट्रैक्टर पर सवार हुए। मुख्यमंत्री ने रैली से पहले किसानों को संबोधित करते सोमनाथ मंदिर का ऐतिहासिक प्रसंग रखा।


गरीब-युवा, महिला और किसान कल्याण का संकल्प
सीएम डॉ मोहन यादव ने रविवार को भोपाल में ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सरदार पटेल से सोमनाथ पुनर्निर्माण और राम मंदिर निर्माण तक भारत की सांस्कृतिक यात्रा का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ पूरे साल चलने वाला अभियान होगा। उद्योग-रोजगार वर्ष की तरह अब कृषक कल्याण वर्ष का मॉडल लागू। गरीब, युवा, महिला और किसान- चार वर्गों के समग्र कल्याण का संकल्प है। वर्ष के अंत तक किसानों के लिए ठोस उपलब्धियों का भरोसा है।


16 विभाग मिलकर करेंगे किसानों के लिए काम
उन्होंने आगे कहा कि 16 विभाग मिलकर किसानों के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश की कृषि विकास दर 16 प्रतिशत तक पहुंची। किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर रैली के बाद राजधानी के जंबूरी मैदान पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद है। जंबूरी मैदान में कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन, गौ-पूजन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मिनी ट्रैक्टर पर बैठकर आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी ली।


किसान अब उद्यमी बनने की ओर अग्रसर- मंत्री कृष्णा गौर
मंत्री कृष्णा गौर ने आज के दिन को एमपी के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने “किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा” का संदेश दिया। कृष्णा गौर ने कहा कि अन्नदाता किसान अब उद्यमी बनने की ओर अग्रसर है। कृषक कल्याण वर्ष का उद्देश्य खेती को लाभकारी और तकनीक आधारित बनाना है। फोकस सेक्टररू उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन, खाद्य प्रसंस्करण, जिला स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा है। प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवाओं और प्रसंस्करण पर जोर है।


खेती को नई पहचान
एग्री-टेक, ड्रोन, एफपीओ और हाइड्रोपोनिक्स में नए अवसर है। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन है। कृषि और ग्रामीण क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। कृषि बजट में निरंतर वृद्धि, समर्थन मूल्य, भावांतर योजना, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं सक्रिय है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और कृषि उन्नति योजना लागू, रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना से मोटे अनाज को बढ़ावा, कृषक कल्याण वर्ष से अन्नदाता का समग्र विकास लक्ष्य है। किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। जंबूरी मैदान से प्रदेशव्यापी कृषि अभियान की शुरुआत की गई है। जो मध्यप्रदेश की खेती को नई पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE