माउंट आबू। ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं सीमेंस हेल्थनियर्स के सौजन्य से रविवार को ग्राम पंचायत भवन, पाबा, आबूरोड में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगमंच व कठपुतली कला के माध्यम से ग्रामीणों को गैर-संचारी रोगों (एनसीडीएस) के बारे में सरल और प्रभावी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नरसाराम गरासिया और अर्जुनराम गरासिया की टीम ने नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया, जिसे ग्रामीणों ने बड़ी उत्सुकता से देखा। नाटक के माध्यम से बताया गया कि गैर-संचारी रोग दीर्घकालिक बीमारियाँ होती हैं, जो एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलतीं। इनमें महिलाओं के रोग, गर्भाशय का कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, ओरल कैंसर प्रमुख रूप से शामिल हैं। कलाकारों ने आनुवंशिकता, पर्यावरणीय असर और अस्वस्थ जीवनशैली जैसे कारणों को सहज भाषा में समझाया। नाटक के द्वारा भी बीमारियों से बचने के लिए एक सुंदर मंचन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस आयोजन में प्रमुख भूमिका डॉ. अशोक दवे, सरपंच सोमाराम गरासिया की राही।