खरगोन। दुनिया के संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोकर भारतवर्ष के परम वैभव को शिखर पर पहुंचाना यह संगठन का अंतिम लक्ष्य है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के संकल्प को हम पंच परिवर्तन के कार्याे को सनातन धर्म के हर घर तक पहुचाकर पूरा कर सकते है। इसमें मातृशक्ति की अहम जिम्मेदारी होगी। क्योंकि मातृशक्ति परिवार से शुरुआत कर समाज और राष्ट्र में संस्कृति के निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।
उक्त आह्वान श्रीमती ममता सांवनेर ने रविवार को शहर के राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में मातृशक्ति के रूप में बतौर वक्ता उपस्थित मातृशक्ति के बीच किया। समारोह सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम बना। यहां हर जाति- धर्म के लोग एकत्रित हुए। वक्ताओं ने जात- पात की करो विदाई, हिन्दू-हिन्दू भाई, भाई का नारा बुलंद किया।